The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

जगराता केवल धार्मिक आयोजन नहीं, सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक : त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Views: 513
Spread the love
Read Time:3 Minute, 47 Second
बेलतरा के कलमीतार में विशाल जगराता का आयोजन, नीलकमल वैष्णव और विनोद मरावी की टीम ने बांधा समां; 7 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कलमीतार में माँ लक्ष्मी काली पूजन युवा समिति द्वारा विशाल जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार नीलकमल वैष्णव और विनोद मरावी की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से ऐसा माहौल बनाया कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति और संगीत में सराबोर रहे। आयोजन में क्षेत्र के दर्जनों गांवों से पहुंचे 7 हजार से अधिक लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जगराता और सार्वजनिक धार्मिक आयोजन केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निरंतर होते रहने चाहिए। इस तरह के कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक एकता और आपसी सद्भाव के परिचायक हैं। समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ने और आपसी संबंधों को मजबूत करने में इन आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ उपाध्याय, सरपंच रमेश शिकारी, सीलदहा सरपंच, कांग्रेस नेता आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव और सीताराम श्रीवास सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

कलमीतार पहुंचने पर आयोजन समिति के सदस्यों ने त्रिलोक चंद्र श्रीवास का बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान आयोजन समिति के लव जायसवाल, सत्तार खान, शिवा दास मानिकपुरी, महावीर निर्मलकर, प्रतीक शुक्ला, रामनाथ साहू, भागवत निर्मलकर, सोनू निर्मलकर, यशवंत विश्वकर्मा और जयप्रकाश गहवई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इस भव्य आयोजन में प्रमोद साहू, जुगनू कौशिक, सूरज धीवर, पार्थ किशन और दीपक दास मानिकपुरी सहित आसपास के रानीगांव, जंजीराडीह, भरदईयाडीह, साल्हेघोरी, सीलदहा, रतनपुर, गोंडइया, लक्ष्मणपुर, पेंडरवा, ओखलाही, मोहतराई और चुमकुंवा सहित दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक रंग और सामाजिक एकता के संगम के रूप में आयोजित इस जगराता कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना दिया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed