कोरिया। कोरबा लोकसभा निर्वाचन के तहत बैकुंठपुर विधानसभा एवं सोनहत (आंशिक) के मतदान केंद्रों के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह, सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर अरुण मरकाम, एसडीएम राकेश साहू व जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा मतदान दलों के वाहनों को आज शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल, बैकुंठपुर से सुबह करीब 9.10 बजे विधिवत पूजा कर, श्रीफल फोड़कर, मतदान कर्मियों को मुंह मीठा कराकर रवाना किया गया।
बैकुंठपुर विकासखण्ड में 228 एवं सोनहत (आंशिक) में 78 मतदान केंद्र बनाए गए है। कल मंगलवार 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक इन मतदान केंद्रों में मतदान कराया जाएगा।
कलेक्टर व सीईओ सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान दलों व सुरक्षा कर्मियों को जिम्मेदारी पूर्वक निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण मतदान कराने कहा और यात्रा मंगलमय की शुभकामनाएं दिए।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर