रायपुर 21 सितंबर 2024। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद का मिला जुला असर रहा। कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद बुलाया था। रायपुर में सुबह के वक्त दुकानें बंद रही, लेकिन दिन जैसे-जैसे चढ़ा दुकानें खुल गयी। ऑटो और टैक्सी भी अन्य दिन की भांति ही चली। हालांकि सुबह के वक्त बंद का असर दिख रहा था, लेकिन बाद में अधिकांश दुकानें खुल गयी।
चैंबर ने बंद को समर्थन नहीं दिया था, लिहाजा, बाजार में बंद बेअसर रहा। बिलासपुर, मुंगेली, जगदलपुर में सुबह से दुकानें बंद थी, दोपहर के बाद दुकानें खुल गयी। रायगढ़ में बंद कराने निकले पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक की सीएसपी से बहस हो गई। दोनों आपस में भिड़ गए, काफी देर तक नोकझोंक हुई। दुर्ग में लाठी लेकर निकले कांग्रेसियों ने बलपूर्वक दुकानें बंद करवाई, वहीं बिलासपुर में दुकानदार से झड़प हो गई। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस घटना पर राजनीति न करे।वहीं रायपुर में दीपक बैज और मेयर के साथ सुबह से कांग्रेसी बंद कराने निकले हैं। व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की गई है। हालांकि रायपुर चैंबर ने समर्थन नहीं दिया है। मेडिकल जैसी जरूरी सेवाओं पर बंद का असर नहीं है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?