मनेन्द्रगढ़। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी में पॉलीटेक्निक की पढ़ाई के महत्व को देखते हुए इसके लिए भवन तैयार होते तक जिला प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।
श्री जायसवाल की पहल पर चिरमिरी में पॉलीटेक्निक कॉलेज के नए भवन का निर्माण होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पॉलीटेक्निक कॉलेज का संचालन चिरमिरी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन में होगा। इसके साथ ही आईटीआई छात्रावास में पॉलीटेक्निक कॉलेज के लिए भी जगह होगी। छात्रावास का संचालन संयुक्त रूप से किया जायेगा।

संयुक्त कलेक्टर के द्वारा प्राचार्य, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, अम्बिकापुर को इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार इस व्यवस्था के अंतर्गत, आईटीआई भवन में नवीन शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई छात्रावास में दोनो संस्थानों के छात्रों हेतु संयुक्त रूप से संचालन किया जाएगा। पॉलीटेक्निक के नए भवन का निर्माण पूर्ण होने तक ये व्यवस्था जारी रहेगी।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर