चिरमिरी। वन मंडल बैकुंठपुर कोरिया अंतर्गत वन परिक्षेत्र चिरमिरी के नेपाली बांध में कोयला के अवैद्य उत्खनन पर काफी दिनों से तमाम खबरें प्रकाशित की गईं और समय समय पर वन विभाग ने उक्त स्थान में कार्यवाहियों को अंजाम दिया। कुछ इसी तरह दिनांक 29.05.2024 दिन बुधवार को वन मंडल बैकुंठपुर कोरिया के उच्च पदाधिकारियों के संज्ञान में कोयला के अवैद्य उत्खनन की खबर को वन परिक्षेत्र चिरमिरी में कार्यरत बीट गार्ड राधेश्याम कश्यप ने रखा, जिसके बाद वन मंडल बैकुंठपुर कोरिया के डीएफओ एवं एसडीओ के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए वन परिक्षेत्र चिरमिरी के रेंजर ने विभागीय की टीम को मौके पर भेजा, इस पूरे मामले में विभाग ने गंभीरता बरतते हुए सफल कार्यवाही को अंजाम दिया। मौके पर कोयला उत्खनन करते हुए दो लोगों पर वन विभाग ने कार्यवाही की और कुल चार बोरियों को वन विभाग ने जब्त किया। सम्पूर्ण कार्यवाही में वन परिक्षेत्र चिरमिरी के बीट गार्ड अनिल कुमार राम, बीट गार्ड राधेश्याम कश्यप एवं सुरक्षा श्रमिक ने एहम भुमिका निभाई।
वन मंडल बैकुंठपुर कोरिया आई हरकत में, अवैद्य उत्खनन पर वन परिक्षेत्र चिरमिरी की सफल कार्यवाही, अवैद्य उत्खनन करते दो चोरों को वन विभाग ने धर दबोचा

Views: 1158
Read Time:1 Minute, 43 Second





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार