रायपुर ।छत्तीसगढ़ में बिजली के दामों में बढ़ोतरी की अटकलो के बीच अब कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस बिजली के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की नियत पर सवाल खड़े कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि भाजपा सरकार ना सिर्फ बिजली के दामों में बढ़ोतरी करने वाली है, बल्कि भाजपा सरकार की मंशा हाफ बिजली योजना को बंद करने की भी है। धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।
बिजली के दामों में 20% बढ़ोतरी करने का कांग्रेस ने आरोप लगाया है।कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा है कि बिजली के दाम में बढ़ोतरी महंगाई से पीड़ित जनता के ऊपर कुठाराघात है।सरकार जनता को पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रही है।लेकिन जनता से पैसा वसूलने के लिए दाम बढ़ा रही है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि गर्मी में नहीं मिल रहा पर्याप्त बिजली, लो वोल्टेज और बिजली कटौती आम बात हो गई है।
घरेलू उपभोक्ताओं को हर माह 200- 300 रुपए तक का भार पड़ेगा।बीजेपी सरकार की मंशा बिजली बिल हाफ योजना को बंद करना है।
राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रस्ताव व जनसुनवाई के बाद राज्य विद्युत नियामक आयोग अगले महीने नई दरें जारी कर सकता है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने 4,420 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय की जरूरत बताते हुए 20 प्रतिशत तक टैरिफ में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है।चुनावी साल की वजह से बीते वर्ष बिजली की नई दरें लागू नहीं की गई थीं, लेकिन इस बार नई दरें लागू करने की तैयारी है।
इसका असर ज्यादातर उद्योग-व्यापार क्षेत्र में आ सकता है। उद्योगपतियों ने जनसुनवाई में अपना पक्ष रखा है। संगठनों की मांग है कि विभाग को पहले लाइन लास कम करने की रणनीति बनानी चाहिए, ताकि विद्युत दरें बढ़ाने की आवश्यकता ना पड़े। बिजली दरें बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर