शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ पर मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को सी.आई.एस.एफ. की महिला कांस्टेबल ने चैंकिंग के दौरान थप्पड़ मार दिया। वहीं अब सोशल मीडिया पर कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली महिला कांस्टेबल को कोई 1 लाख रुपए तो कोई 50, 000 रुपए देने की बात कह रहा है। वहीं नवजोत नामक व्यक्ति ने उसको नौकरी देने की बात कही है। वहीं भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के पंजाब सचिव परमदीप सिंह बेदवान और मोहाली सचिव किरणपाल सिंह कांस्टेबल को स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगे।
क्या है मामला
बता दें कि जब कंगना दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थी, तब उनकी सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी से बहंस हो गई थी। बताया जा रहा है कि सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी, जिसका नाम कुलविंदर कौर है, ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कंगना के किसान आंदोलन के पिछले बयान से काफी नाखुश थी। जो वीडियो सामने आया है उसमें सी.आई.एस.एफ. की महिला बोलती हुई नजर आई कि, कंगना ने कहा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं 100-100 रुपये के लिए बैठती थीं। उसमें महिला कर्मी की मां भी शामिल थीं। कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। महिला से सीआईएसएफ के सीनियरों ने पूछताछ भी की है। फिलहाल अभी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बीजेपी सांसद कंगना को थप्पड़ मारने वाले CISF महिला कांस्टेबल Gold Medal से होगी सम्मानित! हुई ईनामों की बौछार

Views: 1130
Read Time:1 Minute, 57 Second





Average Rating
More Stories
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
Bilaspur : धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स को सख्त निर्देश