The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Raipur Chhattisgarh मुफ्त की मछली का लालच, पानी में डूबने से मौत…

Views: 501
Spread the love
Read Time:1 Minute, 36 Second

रायपुर में एक युवक की मुफ्त की मछली के लालच में पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक शराब के नशे में मछली पकड़ने का जाल देखकर बूढ़ा तालाब में उतर गया, जिससे जाल में फंसी कुछ मछलियों को वह पकड़ सके, लेकिन पानी में उतरते ही वह तैर नहीं पाया और डूब गया।

पुलिस को जानकारी मिलते ही SDRF की मदद से युवक की लाश को पानी से बाहर निकाला गया। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बूढ़ा तालाब का है।

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्यप से मिली जानकारी के मुताबिक, बबलू मरकाम (25) पुजारी नगर कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह शराब के नशे में शाम साढ़े 6 बजे के आसपास बूढ़ा तालाब के पास से गुजर रहा था। इस दौरान तालाब में मछली पकड़ने का जाल बिछा हुआ था।

युवक जाल में फंसी मछली के लिए पानी में उतर गया। कुछ देर बाद वह गहरे पानी में चला गया और नशे में होने की वजह से ज्यादा देर तक तैर नहीं पाया, जिससे डूबकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इस बीच पानी में हलचल करते देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed