शहर के होटल मे स्पा सेंटर की आड़ मे विदेशी लड़कियों से सैक्स का काला करोबार बदस्तूर चल रहा था पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल मे रेड डाली तो वहां भगदड़ होने लगी इसी दौरान 2 विदेशी लड़कियो ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी!
The YWN News
अमृतसर । शहर मे एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार की रात 9 बजे पुलिस ने होटल मे चल रहे स्पा सेंटर मे छापा मारा तभी थाईलैंड की दो युवतियों ने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। इस घटना मे गिरने से एक युवती की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दूसरी घायल हो गई। इन दोनों घायल लड़कियो को गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
दोनों विदेशी लड़कियां स्पा सेंटर में काम करती हैं। जब पुलिस ने छापा मारा तो भागने की कोशिश में डर की वजह से छलांग लगा दी। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के पास बने द होटल रॉयल शेल्टल की चौथी मंजिल पर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है।
घटना का वीडियो हुआ वायरल !
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सीपी रंजीत सिंह ढिल्लो और डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर को इसकी सूचना दी। घटना के बाद पुलिसकर्मी इस पर प्रतिक्रिया देने से बचते रहे।







Average Rating
More Stories
दिल्ली में छत्तीसगढ़ के समाजसेवी एवं श्रीहनुमान भक्त प्रवीण झा सम्मानित
Assam News: समागुड़ी में कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क, पर्यवेक्षक अरविंद शुक्ला बोले- पूरी प्रतिबद्धता से मैदान में कार्यकर्ता
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’