The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के समाजसेवी एवं श्रीहनुमान भक्त प्रवीण झा सम्मानित

Views: 86
Spread the love
Read Time:2 Minute, 32 Second

 दिल्ली में छत्तीसगढ़ के समाजसेवी एवं श्रीहनुमान भक्त प्रवीण झा सम्मानित

नई दिल्ली (New Delhi)। राजधानी दिल्ली में आयोजित Bihari Swabhimaan Sammelan 2026 में छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय प्रवीण चंद्र झा को सामाजिक सरोकारों, सेवा कार्यों और उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रवीण झा अपनी अर्धांगिनी कल्पना झा के साथ समारोह में शामिल हुए। मंच पर उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान के बाद प्रवीण झा ने कहा कि किसी भी सम्मान की असली खुशी तब होती है, जब वह समाज और लोगों के लिए किए गए कार्यों के लिए मिले। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की सफलता में समाज का भी योगदान होता है, इसलिए अपनी क्षमता और अनुभव का उपयोग समाजहित में करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

 

उन्होंने युवाओं से शिक्षा, तकनीक, उद्यमिता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उनका कहना था कि जीवन में आगे बढ़ चुके लोगों को अपने साथ दूसरों को भी आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

 

कार्यक्रम में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी ने युवाओं को अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। सम्मेलन में सामाजिक सरोकार, युवा शक्ति, नेतृत्व, उद्यमिता और समाज के विकास जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

प्रवीण झा ने शुभसीता फाउंडेशन की संस्थापिका मनोरमा जी, कन्वेनर रोहन जी एवं पूरी आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया।

📍 नई दिल्ली (New Delhi)


The YUVA WORLD News


#PraveenJha #BihariSwabhimaanSammelan #NewDelhi #Chhattisgarh #SocialService #YouthPower #NationBuilding #TheYUVAWORLDNews

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed