The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बेलतरा विधायक के बाद स्वास्थ्य मंत्री भी बेच रहे सपना- कांग्रेस नेता अंकित गौरहा 

Views: 19
Spread the love
Read Time:2 Minute, 46 Second

 

बिलासपुर : अपोलो अस्पताल में हृदय रोग और डायलिसिस के इलाज को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने कहा की पहले विधायक सुशांत शुक्ला ने क्षेत्र की जनता को आयुष्मान से इलाज की उम्मीद दिखाई और अब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उसी उम्मीद की कहानी आगे बढ़ा रहे हैं।

 

विधायक के बाद मंत्री जी भी बेच रहे हैं सपना

गौरहा ने कहा कि कभी विधायक सुशांत शुक्ला आयुष्मान से इलाज का सपना दिखाते हैं और अब मंत्री जी भी उस सपने की कहानी लिखने लगे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि जनता को अब कहानी नहीं,इलाज चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में अपोलो में आयुष्मान के माध्यम से हृदय रोग और डायलिसिस जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज उपलब्ध कराने जा रही है,तो इसका स्पष्ट आदेश,लागू होने की तारीख और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

जारी हो स्पष्ट सरकारी आदेश

गौरहा ने सरकार के सामने मांग रखी है कि यदि अपोलो अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से हृदय रोग और डायलिसिस जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज वाकई शुरू होने जा रहा है,तो सरकार को सिर्फ बयानबाजी करने के बजाय शासकीय आदेश स्पष्ट रूप से जारी करना चाहिए।अंकित गौरहा ने सरकारी तंत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि फाइलों और नेताओं की घोषणाओं में तो मरीजों का इलाज चुटकियों में शुरू हो जाता है,लेकिन जब गरीब जनता जमीन पर अस्पताल पहुंचती है,तो उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने सरकार से सीधा सवाल पूछा कि वादे और घोषणाएं बहुत हो चुकीं,अब जनता को तारीख बताइए की आयुष्मान से अपोलो में इलाज आखिर शुरू कब होगा.?

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed