The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : जोरापारा तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Views: 1403
Spread the love
Read Time:2 Minute, 49 Second

बिलासपुर। सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर आम नागरिकों और राहगीरों को डराने-धमकाने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू बरामद कर जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम नियमित पेट्रोलिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जोरापारा तालाब के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गवाहों के समक्ष संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर तलाशी ली।

 

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम ओमेश सिंह ठाकुर, पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर, उम्र 18 वर्ष 3 माह, निवासी सीएमएचओ ऑफिस कैंपस, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में की गई।

 

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में अवैध हथियार रखने या असामाजिक गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed