बिलासपुर। शराब पीने के लिए रुपये मांगने और मना करने पर गुपचुप व्यवसायी के साथ मारपीट करने के मामले में सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल छोटा गैस सिलेंडर और पत्थर भी जब्त किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी राजकुमार श्रीवास (26 वर्ष), निवासी चांटीडीह, प्रगति विहार के पास गुपचुप ठेला लगाता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 नवंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे ठेला बंद कर घर लौटते समय मस्ताना मंदिर के पास आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे।
रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्के, पत्थर और छोटे गैस सिलेंडर से मारपीट की। घटना में व्यवसायी के सिर और बाएं कंधे में चोट आई। शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छेदी उर्फ दुर्गेश साहू (21), निवासी लक्ष्मी चौक, और सौरभ उर्फ गौरव खरे (22), निवासी प्रभात चौक, सरकंडा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने अपने फरार साथी बड़कू देवांगन के साथ घटना में शामिल होना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।






Average Rating
More Stories
Raipur : नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का मामला… डॉक्टर सहित 3 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Bilaspur : जोरापारा तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bilaspur News : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका योगदान