इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका योगदान
बिलासपुर। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर 19 नवंबर 2026 को बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने वर्ष 1966 से 1977 तक लगातार तीन कार्यकालों में प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया। इसके बाद वर्ष 1980 में दोबारा प्रधानमंत्री बनीं और 1984 तक इस पद पर रहीं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके दृढ़ निर्णयों और मजबूत नेतृत्व के कारण ‘लौह महिला’ के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण और हरित क्रांति को बढ़ावा देना उनके महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल रहा। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश के उदय के दौरान भी उनके नेतृत्व को याद किया गया। वर्ष 1972 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
कार्यक्रम में विजय पाण्डेय, शिवा मिश्रा, हरीश तिवारी, विनोद साहू, जितेंद्र पाण्डेय, पार्षद मोहम्मद शेख आजम, सुभाष ठाकुर, माधव ओतलवार, कमलेश लवरात्रे, डॉ. राहुल सिंह, एंजेल चौकसे, सीमा घृतेश, हेरि डेनियल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने इंदिरा गांधी के विचारों और योगदान को स्मरण किया।







Average Rating
More Stories
Raipur : नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का मामला… डॉक्टर सहित 3 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Bilaspur : जोरापारा तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bilaspur : शराब के लिए रुपये नहीं देने पर गुपचुप ठेले वाले की पिटाई, सरकंडा पुलिस ने 2 आरोपियों को भेजा जेल