छत्तीसगढ़ में धान किसानों को अब प्रति एकड़ ₹13,893 की आदान सहायता, नारायण चंदेल ने दी जानकारी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब किसानों को प्रति एकड़ एक समान दर से ₹13,893 की आदान सहायता राशि दी जाएगी। यह जानकारी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण चंदेल ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।
नारायण चंदेल ने बताया कि पहले किसानों को प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान उपार्जन के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य और 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की निर्धारित दर के अंतर की राशि दी जाती थी। नई व्यवस्था में प्रति एकड़ निश्चित सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। इससे किसान अपनी आवश्यकता और सुविधा के अनुसार धान बेच सकेंगे तथा कम मात्रा में धान विक्रय करने पर भी निर्धारित सहायता का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को भी सहायता दी जा रही है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक घटक में सहायता राशि 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की गई है। वहीं दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलों के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ सहायता का प्रावधान बताया गया।
चंदेल ने कहा कि वर्ष 2023 से 2025 तक खरीफ फसल के लिए प्रदेश के 25 लाख से अधिक किसानों को 35,904 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। उन्होंने गन्ने का उपार्जन मूल्य 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की जानकारी भी दी।
पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी और पत्रकार उपस्थित रहे।








Average Rating
More Stories
Raipur : नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का मामला… डॉक्टर सहित 3 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Bilaspur : जोरापारा तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bilaspur : शराब के लिए रुपये नहीं देने पर गुपचुप ठेले वाले की पिटाई, सरकंडा पुलिस ने 2 आरोपियों को भेजा जेल