गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड कार्रवाई, चारों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बिलासपुर। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने ग्राम लाखासार में कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,720 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय शिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम जुआ खेलने वालों की पतासाजी कर रही थी।
इसी दौरान 18 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लाखासार में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर सकरी पुलिस ने मौके पर दबिश दी और चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹6,720 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. हिमांशु सुनहरे, उम्र 19 वर्ष, पिता राजेश सुनहरे
2. रमेश जांगड़े, उम्र 21 वर्ष, पिता सूरज
3. संदीप रात्रे, उम्र 27 वर्ष, पिता कार्तिक राम
4. सेवाराम रात्रे, उम्र 49 वर्ष, पिता प्रेमदास रात्रे
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी ग्राम अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के निवासी हैं।
चारों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1064/2026 के तहत धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।







Average Rating
More Stories
Raipur : नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का मामला… डॉक्टर सहित 3 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Bilaspur : जोरापारा तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bilaspur : शराब के लिए रुपये नहीं देने पर गुपचुप ठेले वाले की पिटाई, सरकंडा पुलिस ने 2 आरोपियों को भेजा जेल