एमसीबी। दिनांक 04.09.2026 को प्रार्थी मोतीलाल सिंह ke द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया की दिनांक 04.10.2026 को इसका भतीजा आरोपी वंश बहादुर सिंह अपने पिता मृतक बिरन सिंह को पारिवारिक विवाद को लेकर उसे जान से मारने की नियत से उसके सिर में पीछे तरफ लाठी से मारकर हत्या कर दिया की रिपोर्ट पर आरोपी वंश बहादुर सिंह के विरूद्ध थाना जनकपुर में अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 103(1) बी एन एस पंजीबद्ध कर मामले को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विजय सिंह थाना जनकपुर के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर उनके दिशा निर्देश एवम मार्ग दर्शन पर थाने से एक विशेष टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी के दौरान पता चला की आरोपी अपने गांव में छिपा हुआ है तथा पुलिस के डर से लुक छिप रहा जिस पर पुलिस टीम के के द्वारा कड़ी मेहनत और अथक प्रयास से आरोपी वंश बहादुर सिंह पिता स्व0 बिरन सिंह उम्र 31 साल निवासी बघवार मोहल्ला भगवानपुर थाना जनकपुर को भगवानपुर बघवार मोहल्ला से जनकपुर पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर पकड़ा जाकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया जाकर घटना में प्रयुक्त लाठी अपने घर के सामने खेत से निकाल कर पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया जा कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर गिरफ्तारी की सूचना उसके वारिसानो को दी जाकर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी जनकपुर उपनिरीक्षक विजय सिंह सहा उपनिरीक्षक किशन चौहान सउनि चित्र बहोर यादव प्रधान आरक्षक संतोष सिंह प्र0आर0 जय ठाकुर आर0 सूर्य पाल सिंह सहा आर विष्णु यादव का अहम योगदान रहा।
कलयुगी बेटे ने लाठी मार कर किया अपने सगे पिता की हत्या, जनकपुर पुलिस ने किया आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

Views: 143
Read Time:2 Minute, 36 Second





Average Rating
More Stories
सकरी पुलिस को मिली सफलता: चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹6 लाख के जेवर बरामद
बिलासपुर में डांडिया की ताल पर गूंजेगा मुंबईया रंग , पंखीड़ा में रवि किशन का देसी अंदाज, सोनल चौहान भी करेंगी ग्लैमर एंट्री
CG News : इस जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल, कई पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला