The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

सकरी पुलिस को मिली सफलता: चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹6 लाख के जेवर बरामद

Views: 159
Spread the love
Read Time:2 Minute, 13 Second

बिलासपुर (Bilaspur) : सकरी थाना क्षेत्र की सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर और नगदी समेत करीब ₹6 लाख की संपत्ति बरामद करने का दावा किया है। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, सागरदीप कॉलोनी निवासी महिला अपने पैतृक गांव रीवा गई हुई थीं। इसी दौरान घर के कमरे में रखी अलमारी और लॉकर का ताला टूटा मिला। घर से सोने का हार, झुमका, माथ टीका, अंगूठियां, चांदी की पायल, पायजेब, बिछिया और ₹12 हजार नगद सहित करीब ₹6.15 लाख की संपत्ति चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आशीष मिश्रा (31), सूरज सिंह ठाकुर उर्फ मोना (27) और अनुराग चौधरी उर्फ लालू (23) से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में तीनों ने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया।

 

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने सोने के आभूषण और नगदी करीब ₹6 लाख कीमत की बरामद की तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट क्रमांक CG 10 AZ 5100 जब्त की।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कार्रवाई थाना प्रभारी सकरी और पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई।

 

📍 सकरी-उसलापुर (Sakri-Uslapur), बिलासपुर (Bilaspur)


#BilaspurNews #SakriPolice #Uslapur #TheftCase #PoliceAction #CrimeNews #ChhattisgarhNews #TheYuvaWorldNews


The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed