The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में डांडिया की ताल पर गूंजेगा मुंबईया रंग , पंखीड़ा में रवि किशन का देसी अंदाज, सोनल चौहान भी करेंगी ग्लैमर एंट्री

Views: 66
Spread the love
Read Time:5 Minute, 30 Second

बिलासपुर। न्यायधानी में गरबा उत्सव की तैयारियों के बीच पंखीड़ा 2026 ने मनोरंजन का स्तर और ऊंचा कर दिया है। रविवार को रॉयल कोच रेस्टोरेंट उसलापुर में हुए मेगा आर्टिस्ट रिवेल में आयोजन के मेगा कलाकारों के नाम सामने आए। प्रजाराज्यम के द्वारा आयोजित पंखिड़ा सीजन 4 ने घोषणा करते हुए बताया कि इस बार गरबा मंच पर रवि किशन और सोनल चौहान की खास मौजूदगी रहेगी। दोनों सितारों के जुड़ने से आयोजन को लेकर शहर में उत्सुकता बढ़ी है।

पंखीड़ा 2026 का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन भवन, फॉर्च्यून एलिमेंट्स, रायपुर रोड, बिलासपुर में होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में गरबा, संगीत, नृत्य और मनोरंजन को एक साथ पिरोया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक इस बार आयोजन को पहले की तुलना में अधिक भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। आकर्षक गरबा सेटअप, लाइव म्यूजिक और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस इसके प्रमुख आकर्षण होंगे। मेगा आर्टिस्ट रिवील कार्यक्रम में प्रजाराज्यम् के संस्थापक आकाश सिंह ने पंखीड़ा 2026 के कलाकारों की घोषणा की। रवि किशन की मौजूदगी आयोजन में अलग रंग जोड़ने वाली है। हिन्दी, भोजपुरी सिनेमा और अपने खास देसी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रवि किशन गरबा मंच पर डांडिया की ऊर्जा के साथ क्षेत्रीय रंग की झलक पेश कर सकते हैं। वहीं सोनल चौहान की मौजूदगी आयोजन के मनोरंजन पक्ष को नया आयाम देगी।

 

तीन पीढ़ियों की थाप, एक आंगन में सजेगा संस्कारों का उत्सव

पंखीड़ा की सबसे बड़ी खूबसूरती इसका पारिवारिक माहौल है, जहां उम्र की सीमाएं मिट जाती हैं और तीन पीढ़ियां एक साथ डांडिया की ताल पर थिरकती हैं। बच्चों की चंचलता, युवाओं का उत्साह और बुजुर्गों का उल्लास इस उत्सव को खास बनाते हैं। इस वर्ष भी यही परंपरा बरकरार रहेगी। भारतीय संस्कृति, पारिवारिक एकजुटता और सामूहिक आनंद का अनूठा संगम पंखीड़ा को महज आयोजन नहीं, यह एक परिवारों का उत्सव बनाता है।

 

पंखीड़ा को सेंट्रल इंडिया के बड़े गरबा आयोजनों में शामिल करने की दिशा में इस बार व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कलाकारों की घोषणा के बाद युवाओं और गरबा प्रेमियों की दिलचस्पी बढ़ी है। अब 12 और 13 अक्टूबर को होने वाले आयोजन पर शहर की नजर है। आयोजकों की तैयारी और सितारों की मौजूदगी के बीच पंखीड़ा 2026 बिलासपुर के सांस्कृतिक कैलेंडर में खास आकर्षण बनने जा रहा है।

 

रवि किशन कौन हैं? 

रवि किशन भारतीय अभिनेता, टेलीविजन कलाकार और हिन्दी एवं भोजपुरी सिनेमा के चर्चित चेहरों में शामिल हैं। भोजपुरी फिल्मों के साथ उन्होंने हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के सिनेमा में भी काम किया है। उनकी पहचान खास तौर पर देसी संवाद अदायगी, दमदार मंचीय उपस्थिति से बनी है। पंखीड़ा 2026 में उनकी मौजूदगी गरबा आयोजन में क्षेत्रीय मनोरंजन का अलग रंग जोड़ सकती है।

 

गरबा से आगे, क्षेत्रीय रंग की नई दस्तक

पंखीड़ा 2026 की खासियत केवल बड़े कलाकारों की मौजूदगी नहीं, यह अलग-अलग सांस्कृतिक रंगों को एक मंच पर लाने की तैयारी है। गरबा गुजरात की लोकपरंपरा से निकला नृत्य है, ऐसे में उनका मंच पर आना गरबा की पारंपरिक धुनों के बीच क्षेत्रीय विविधता का नया दृश्य रच सकता है।

दो रात, एक मंच और सितारों का संगम 

12 और 13 अक्टूबर की दो शामें पंखीड़ा 2026 के लिए खास होंगी। आयोजन स्थल महाराजा अग्रसेन भवन, फॉर्च्यून एलिमेंट्स, रायपुर रोड रहेगा। कार्यक्रम में गरबा के साथ लाइव संगीत, नृत्य और मनोरंजन की प्रस्तुतियां प्रस्तावित हैं। मेगा आर्टिस्ट के रूप में रवि किशन और सोनल चौहान के नाम सामने आने के बाद आयोजन का आकर्षण बढ़ा है। बिलासपुर के गरबा प्रेमियों के लिए यह खास अनुभव होगा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed