बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में माओवादी डम्प बरामद, 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल जब्त
बीजापुर। जिले में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थाना पामेड़ और कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने ग्राम जीड़पल्ली के जंगलों से माओवादी डम्प बरामद किया है।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, थाना पामेड़ क्षेत्र के ग्राम जीड़पल्ली के जंगलों में माओवादी डम्प छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर थाना पामेड़ और कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल में पहले से छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की। तलाशी लेने पर डम्प से 2 नग बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) और 36 नग बीजीएल सेल मिले। बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया।
बीजापुर पुलिस के अनुसार, जिले में माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा शांति, सुरक्षा और विकास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल या आसपास के क्षेत्रों में कोई संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें। ऐसी किसी भी संदिग्ध सामग्री को छूने या उसके पास जाने से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
The YUVA WORLD News | पहुंच दूर तक, खबरें आप तक







Average Rating
More Stories
छत्तीसगढ़ शासन का ऐतिहासिक एवं किसान हितैषी निर्णय: अन्नदाताओं को बड़ी सौगात, प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि का भुगतान, किसान मोर्चा के संयोजक बृजलाल राठौर ने ली प्रेस वार्ता
Raipur : नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का मामला… डॉक्टर सहित 3 और गिरफ्तार, अब तक 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Bilaspur : जोरापारा तालाब के पास चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार