Balodabazar Violence : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में 10 जून को कलेक्टर- एसपी कार्यालय में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने पांच और लोगों की गिरफ्तारी की है। बलौदाबाजार पुलिस ने देर रात भिलाई के खुर्सीपार में छापा मारकर इन आरोपियों को पकड़ा है। इन सभी आरोपियों पर हिंसा में शामिल होने का आरोप है। बता दें कि इसके पहले इसी मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था।
जानिए क्या थी घटना…
दरअसल, 10.06.2024 को बलौदाबाजार में आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा पुलिस के साथ झूमाझपटी, पत्थरबाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय और गाड़ियों में आग लगा दिए थे। धरना प्रदर्शन का आयोजन, तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना में शामिल आरोपियों के वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कार्रवाई करते हुए तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम…
1. दिनेश बांधे उम्र 20 साल निवासी मिलावट पारा, दुर्गा मंदिर वार्ड, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
2. योगेश नवरंगे उम्र 22 साल निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर वार्ड, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
3. लक्ष्मण सोनवानी उम्र 18 साल निवासी दुर्गा मंदिर वार्ड मिलावट पारा, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
4. हेमंत खूंटे उम्र 21 साल निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर वार्ड, खुर्सीपार भिलाई जिला दुर्ग
5. विरेंद्र गायकवाड उम्र 22 साल निवासी मिलावट पारा दुर्गा मंदिर वार्ड, भिलाई जिला दुर्ग





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर