अवैध रेत भंडारण के 5 प्रकरण, अवैध उत्खनन के 11 प्रकरण, अवैध कोयला परिवहन के 3 प्रकरण दर्ज
एमसीबी।नवीन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के गठन पश्चात जिले में खनिज विभाग के अधिकारी कर्मचारी का नियुक्ति पश्चात कलेक्टर के निर्देश पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया है ।बता दे की जिले में कुल 38 साधारण पत्थर उत्खननपट्टा, 05 रेत भंडारण ,10 कोल माइंस सहित, 01 रेत खदान ग्राम पंचायत मलकदोल संचालित है ।खनिज विभाग की मुस्तैदी से लगातार जिले के सभी क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध उत्खनन /परिवहन /भंडारण पर अंकुश लगाया गया है ।साथ ही साथ अवैध उत्खनन /परिवहन/भंडारण करने वालो के विरुद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन ) अधिनियम1957 , छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्यवाही किया जाकर अर्थदंड की राशि भी वसूल की जा रही है ।बता दे की इस वित्तीय वर्ष खनिज विभाग जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को 75 करोड़ का राजस्व लक्ष्य प्राप्त हुआ है । विभाग द्वारा लगातार फील्ड विजिट कर लक्ष्य पूर्ति का प्रयास किया जा रहा है ।बता दे की विभाग की लगातार कार्यवाही से अवैध परिवहन/उत्खनन/भंडारण कर्ताओं में डर बना हुआ है ।जिससे खदान संचालनकर्ता और परिवहनकर्ताओं द्वारा वैध स्रोतों से ही खनिज की प्राप्ति की जा रही है , जिससे शासन को राजस्व एवं डी.एम.एफ प्राप्ति हो रही है जिससे जिले में विकास कार्य हो रहा है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर