बलरामपुर 2 सितंबर 2024। छात्र की पिटाई मामले में शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला वाड्रफनगर का है, जहां 9वीं की छात्रा की शिक्षक ने पिटाई कर दी थी। मामले में शिकायत के बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया, जिसके बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक छात्र आस्तीन मोड़कर स्कूल आया था। मामला वाड्रफनगर के पण्डरी हायर सेकंडरी स्कूल का है।
शिक्षक को छात्र की ये स्टाइल नागवार लगी, जिसके बाद शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर ली। इतना जोर का झापड़ कान के नीचे लगाया, कि कान का परदा ही फट गया। छात्र के सुनने में कठिनाई के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज हुआ। इधर वाड्रफनगर में शिक्षक की बर्बरता का मामला कलेक्टर के संज्ञान में आया, जिसके बाद कलेक्टर ने उसके खिलाफ एक्शन लिया।शिक्षक का नाम चक्रधारी सिंह आयाम है। कलेक्टर के निर्देश पर सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिय गया है।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली