Views: 1888 
Read Time:1 Minute, 11 Second
कोरबा पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार : जंगल में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, 07 लाख की सम्पत्ति जप्त..

पुलिस द्वारा जुआ/सट्टा खेलने/खिलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में उरगा पुलिस को चिचोला जंगल में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए टीम गठित कर घटनास्थल पर भेजी गई।

घटनास्थल पर छापेमारी कर पुलिस ने 6 जुआरियों को पकड़ा। इनमें अंकित महंत, रामकिशोर राठौर, अशोक पंडा, दिनेश कुमार टंडन, मुकेश मेहरा, उपेन्द्र राठौर शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा नकद 44,850 रुपये, 11 मोटर साइकिल एवं 5 मोबाइल, (कुल कीमत 07 लाख रुपये) जप्त किए गए। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर