रायपुर raipur news। कंगना रनौत एवं उनकी फिल्म एमरजेंसी के विरोध में छत्तीसगढ़ में सिख समाज ने कड़ा रुख अख्तियार किया है रविवार को हुई समाज की बैठक के बाद आज सिख मिशन छत्तीसगढ़ के प्रमुख गुरमीत सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी सिनेमा हॉल थिएटर मॉल में चल रहे आईनॉक्स के संचालकों को पत्र लिखकर अपील की है कि सिख धर्म विरोधी और सिख समाज विरोधी फिल्म इमरजेंसी को अपने सिनेमा हॉल, थिएटर, मॉल के आइनॉक्स मैं प्रदर्शित ना करें |
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को प्रदर्शित किया तो समाज के उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा

सिख मिशन छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रदेश के किसी भी सिनेमा हॉल थिएटर आईनॉक्स मॉल के सिनेमा हॉल में यदि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को प्रदर्शित किया तो समाज के उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा साथ ही उन पर विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज करवाने की कार्यवाही भी समाज करेगा |फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा निर्मित फिल्म इमरजेंसी में सिख समाज के बारे में दी गई गलत जानकारियों, घटनाओं, सिख समाज को आतंकवादी बताया जाना और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के सीन के साथ-साथ फिल्म अभिनेत्री एवम सांसद कंगना रनौत के बयानों पर आपत्ति करते हुए छत्तीसगढ़ सिख समाज आंदोलन करने पूरी तरह तैयार है | इस संबंध में सिख समाज द्वारा राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समाज की भावनाओं और अपनी बातों से अवगत कराने, ज्ञापन सौंपने अतिशीघ्र मिलने का समय मांगा है | उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत के बयानों और उसकी फिल्म में सिख समाज के बारे में दिखाए जाने वाली घटनाओं से नाराज पूरे देश में सिख समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है | सिखों की सबसे बड़ी संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी इस बाबत फिल्म सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा गया है साथ ही कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है |
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?