बिलासपुर The YWN News – समय के साथ-साथ लोगों में मृत्युपरांत देह दान सहित शरीर के अंगों का दान को लेकर जागरूकता आ रही है,इस पहल में अब युवा भी बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं साथ ही लोगों को भी इस कार्य के लिए जागरूक कर रहे हैं…

इसी जागरूकता को बढ़ाने और भविष्य में लोगों से इस कार्य को करने अपील करते हुए जगमल चौक निवासी स्व इंद्रजीत सिंह चावला के पोते व रघुबीर सिंग चावला के सुपुत्र, अर्थ इंफ्राबिल्ड के मालिक व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव कवलजीत सिंग चावला उर्फ विशी ने भी मृत्युपरांत अपने शरीर के अंगों जैसे आंख, किडनी,दिल,लंग्स को दान करने का संकल्प लिया हैं।

श्री चावला ने बताया कि मेडिकल स्टूडेंट को पढ़ने के साथ ही प्रैक्टिकल के लिए मानव शरीर की बेहद जरूरत होती है, लोगों में इस विषय मे जागरूकता की कमी की वजह से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट को प्रैक्टिकल में समस्या आती हैं,इसलिए हम सभी की ज़िम्मेदारी बनती हैं की लोगों को ज्यादा से ज्यादा देहदान के लिए जागरूक करें..






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार