बस स्टैंड क्षेत्र में महिला टॉयलेट निर्माण की मांग तेज़ – पार्षद अमित तिवारी ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर। महिलाओं की मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद अमित तिवारी ने नगर निगम महापौर को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया गया कि पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, जो कि व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र है, वहां बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं। लेकिन वहां शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है। राजस्थान जलेबी वाले के पीछे एक पुराना एवं जर्जर बाथरूम मौजूद है, जो अब पूरी तरह से खंडहर बन चुका है।
पार्षद अमित तिवारी ने महापौर से अनुरोध किया है कि उक्त स्थान पर महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘पिंक टॉयलेट’ का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह मांग महापौर के घोषणा पत्र में शामिल महिला हितैषी वादों के अनुरूप है।
पार्षद ने यह भी मांग की कि निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कर महिलाओं को इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ दिया जाए।
प्रतिलिपि:
1. आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर
2. जोन कमिश्नर, जोन क्रमांक 5
ज्ञापन सौंपने वाले:
पार्षद अमित तिवारी
वार्ड क्रमांक 32, बिलासपुर छत्तीसगढ़







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली