प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने कार्यक्रम है आयोजित
एमसीबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूर्ण होने पर पूरे देश में भाजपा संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम आयोजित कर जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है इस क्रम में पहले ही भाजपा ने पदाधिकारियो के नामों की घोषणा कर चुकी है और अब इसी को जमीनीस्तर पर लागू करने के लिए 13जून 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 2बजे से एसईसीएल तानसेन भवन, जीएम काम्प्लेक्स चिरमिरी में माननीय नरेन्द्र मोदी जी के शानदार 11 वर्ष के कार्यकाल के जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन-तक पहुचाने के लिए संकल्प से सिद्धी तक का कार्यक्रम आयोजित है।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी, भरतपुर विधायक एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी पावले, प्रणव चक्रवर्ती, चिरमिरी नगर निगम के राम नरेश राय महापौर एवं सभापति संतोष सिंह तथा कार्यक्रम के जिला संयोजक जमुना पांडे, चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरूषोत्तम सोनकर की उपस्थिति में सम्पन्न होगा और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एमसीबी चंपा देवी पावले करेंगी वही शाम 05 बजे सांसद श्रीमती कमलेश जागडे और पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपुर बाबूलाल अग्रवाल एसई सीएल जीएम कॉम्प्लेक्स श्यामली रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता लेंगे ।
उक्त कार्यक्रम को लेकर चिरमिरी मंडल में निवासरत सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश जिला एवं मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चों प्रकोष्ठ के प्रदेश जिला एवं मंडल पदाधिकारी सभी सम्मानित पार्षद गण सभी शक्ति केन्द्रों के संयोजक सह-संयोजक सभी शक्ति केन्द्रों के प्रभारी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता को जिला और भाजपा मंडल चिरमिरी की ओर से आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम आयोजन एमसीबी भाजपा द्वारा आयोजित है।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली