The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

BREAKING NEWS BILASPUR : युवती ने आरक्षक पर लगाए सनसनीखेज आरोप कहा उसके पिता ने साजिशन फर्जी मार्कशीट के जरिए उसकी पुलिस में भर्ती कराई…

Views: 6539
Spread the love
Read Time:2 Minute, 42 Second

क्या होगा जब : अपराध रोकने और कानून की रक्षा करने वाले ही फर्जी दस्तावेजों के सहारे सिस्टम में दाखिल हो जाएं ?

 

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सकरी थाना में पदस्थ एक आरक्षक की भर्ती फर्जी मार्कशीट के आधार पर की गई है। यह मामला इसलिए भी हैरान कर देने वाला है क्योंकि यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो पुलिस विभाग की भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं।

सोचने वाली बात है…

जब अपराध रोकने और कानून की रक्षा करने वाले ही फर्जी दस्तावेजों के सहारे सिस्टम में दाखिल हो जाएं, तो अपराधियों के हौसले बुलंद होना लाजमी है। इससे न केवल अपराध दर बढ़ने की आशंका रहती है, बल्कि आम जनता का भरोसा भी पुलिस व्यवस्था से डगमगा सकता है।

 

युवती का आरोप…

युवती ने दावा किया कि जिस व्यक्ति की बात हो रही है, उसने फर्जी दस्तावेज़ बनवाकर नौकरी हासिल की है। उसके पिछले रिकॉर्ड भी संदिग्ध रहे हैं – वह मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। युवती का आरोप है कि उसके पिता ने साजिशन फर्जी मार्कशीट के जरिए उसकी पुलिस में भर्ती कराई।

मामले में कितनी सच्चाई है?

The YWN News की टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। हमारे पास कुछ विश्वसनीय सूत्रों से महत्वपूर्ण जानकारियाँ और कुछ वीडियो भी हाथ लगे हैं, जिनमें इस पूरे प्रकरण से जुड़े अहम सबूत हो सकते हैं।

खुलासा जल्द….

मामले से जुड़े तथ्यों और वीडियो का खुलासा हम खबर के दूसरे पार्ट में करेंगे। जुड़े रहें The YWN News के साथ, क्योंकि यह मामला केवल एक व्यक्ति की भर्ती से नहीं, पूरे सिस्टम की साख से जुड़ा है।

 

#BilaspurNews #ChhattisgarhPolice #ForgeryCase #SakriThana #PoliceRecruitmentScam #TheYWNNews #FakeMarksheet #BreakingNews #YuvaAarop #PoliceScam

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed