बिलासपुर, 5 सितंबर 2024/खनि अमला बिलासपुर द्वारा 4 और 5 सितम्बर की दरमियानी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लोधीपारा, कोनी,सेंदरी, कछार, लोफंदी, मंगला,धुरीपारा,लोखंडी, निरतू, घुटकू , लावर ,मस्तूरी, सिरगिट्टी- चकरभाठा क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया।
मस्तूरी क्षेत्र में 4 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्तकर खनिज जांच चौकी लावर (मस्तूरी) अभिरक्षा में रखा गया है।सिरगिट्टी- चकरभाठा- तेलसरा क्षेत्र में शासकीय भूमि से खनिज मिट्टी और मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं चकरभाठा पुलिस थाना की मदद से 4 जेसीबी एवं 3 हाईवा को जप्त कर पुलिस थाना चकरभाठा में अभिरक्षा मे रखा गया है।
रात्रि की कार्रवाई में ही 7 हाईवा एवं 4 जेसीबी सहित कुल 11 वाहनों के विरूद्घ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।विगत एक सप्ताह में खनि अमला द्वारा खनिज रेत,भसुवा मिट्टी,मुरूम,ईंट-मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 12 हाईवा 1ट्रेक्टर एव़ 4 जेसीबी सहित कुल 17 वाहनों के विरूध्द खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज जप्ती की कार्रवाई की गयी है।
वैध अभिवहन पास एवं अनुमति के बिना खनिजों का उत्खनन व परिवहन किये जाने के कारण सभी 17 वाहन चालकों,मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया हैl खनि विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?