The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Breaking News : क्यों अपराध का गढ़ बन रहा #bilaspur शहर के बीच नाले में मिला शव…

Views: 1404
Spread the love
Read Time:1 Minute, 24 Second

Breaking News : क्यों अपराध का गढ़ बन रहा #bilaspur शहर के बीच नाले में मिला…

बिलासपुर : क्या अपराध का गढ़ बनते जा रहा है शहर अपराधियों पर लगाम करने में क्यों छूट रहे हैं बिलासपुर पुलिस के पसीने आपको बता दें कि बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में केबल कर्मी की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है तो वहीं गुरुवार को पुराना बस स्टैंड से इमली पारा जाने वाली सड़क पर मौजूद नाली में एक और लाश मिली है,

जिसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान की वजह से आशंका जताई जा रही है कि उसकी भी हत्या हुई है। एक दिन पहले चकरभाठा तालाब में भी इसी तरह की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी। खास बात यह है कि हत्या के यह सभी मामले अनसुलझे हैं, तो वहीं विपक्ष लगातार इन्हीं मुद्दों को लेकर सरकार पर हमले कर रही है। गुरुवार को भी एक और लाश मिलने से पुलिस की चुनौती बढ़ती नजर आ रही है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed