Stock Market: शेयर बाजार में निवेशकों के 4 लाख करोड़ डूबे; सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, Nifty भी 24900 से नीचे बंद..
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (6 सितंबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। दिन के कारोबार में BSE सेंसेक्स (Sensex) 1100 अंक तक लुढ़क गया, वहीं NSE निफ्टी भी 24,800 के स्तर पर पहुंच गया। आज सेंसेक्स 1.24% की गिरावट के साथ 81,183 और जबकि निफ्टी 292 अंक (1.17%) गिरकर 24,852 पर क्लोज हुआ। इस मुनाफावसूली के चलते बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.46 लाख करोड़ रुपए घटकर 461.22 लाख करोड़ रुपए पर आ गया।
आज के टॉप गेनर शेयर
एशियन पेंट्स आज शीर्ष फायदे वाला शेय़र रहा, जो कि 35 रुपए की बढ़त के साथ 3,273.70 रुपए पर पहुंच गया। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, JSW स्टील, DIVISLAB, LTIMindtree, हीरो मोटोकॉर्प्स और HUL भी निफ्टी के बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे।
आज के टॉप लूजर शेयर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आज सबसे नुकसान वाला शेयर रहा, जो कि 782.50 (-4.43%) के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही BPCL, ICICI Bank, NTPC, HCL टेक, ITC और रिलायंस भी प्रमुख गिरावट वाले शेयरों की लिस्ट में शामिल रहे।






Average Rating
More Stories
CG News: बदहाल सड़क का Viral Video देख CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर को तत्काल सुधार के निर्देश
बिलासपुर में फर्जी वसीयतनामा से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, मस्तूरी थाने में FIR; एक आरोपी को हिरासत में लेकर छोड़ने की चर्चा, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल ?
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’