CG News : रायपुर। रायपुर में सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने कठोर कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर 57 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है और उन्हें ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है। यह कदम उन शिकायतों के आधार पर उठाया गया है, जिनमें बताया गया था कि निर्धारित दर से अधिक रेट पर शराब बेची जा रही थी।
CG News : बता दें कि कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर, जिला प्रशासन ने अलग-अलग टीमों का गठन किया और इन टीमों ने देसी और विदेशी शराब दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई दुकानों पर शराब की बिक्री सरकार द्वारा तय किए गए रेट से अधिक कीमत पर की जा रही थी। इसके बाद, संबंधित दुकानों के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
CG News : निलंबित कर्मचारियों में ये हैं शामिल-
कम्पोजिट तेदुंवा-मिथलेश यदु, शान्तनु कुमार रात्रे, ठाकुर सिंह राय
विदेशी मदिरा दुकान स्टेशन रोड- दिलीप कुमार सिन्हा
कम्पोजिट नेवरा-योगेश्वर चतुर्वेदी, अजय कुमार लहरी, संतराम पात्रे, हेमंत कुमार कोसले
विदेशी मदिरा दुकान व्यास तालाब- पोषण साहू, गंगाधर खरे
विदेशी मदिरा दुकान मेटल पार्क- भूषण निषाद
विदेशी मदिरा दुकान कुर्रा- तमराज महिपाल
विदेशी मदिरा दुकान लालपुर- आयुष जायसवाल, भावेश भारती
विदेशी मदिरा दुकान लाभांडी- भांग चन्द्र धृतलहरे
देशी मदिरा अभनपुर- भुवन लाल बांधे
विदेशी मदिरा दुकान अभनपुर- योगेश कुमार
कम्पोजिट मदिरा दुकान उरला- संजय कुमार पाटिल, अविनाश कंदरा
CG News : यह कार्रवाई राज्य सरकार के शराब नीतियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने और आम जनता को उचित मूल्य पर शराब उपलब्ध कराने के लिए की गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अनियमितताओं के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?