मनेंद्रगढ़। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेन्द्रगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर आधारित भाषण, कविताएं प्रस्तुत किए, जिसमें उनके संघर्षों, संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को दर्शाया गया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ बसंत तिवारी ने अपने संबोधन में कहा, “डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उनके विचार आज भी हमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे की प्रेरणा देते हैं।” जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बाबासाहेब के विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

Views: 1829
Read Time:1 Minute, 29 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर