The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

भीषण गर्मी में नगरपालिक निगम और पीएचई के संयुक्त प्रयास से करवाए गए लगभग 4.50 करोड़ के पाइप लाइन के कार्य में पानी सप्लाई की मांग

Views: 3217
Spread the love
Read Time:3 Minute, 27 Second

चिरमिरी। कुछ माह पुर्व बीते नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर के वार्ड क्रमांक 34 से कांग्रेस पार्टी से जीत दर्ज करने वाले पार्षद राहुल भाई पटेल ने हाल ही में नवनिर्वाचित राहुल पटेल ने अपने वार्डवासियों की समस्याओं को ले कर शासन का ध्यानाकर्षण करने के लिए पत्र लिखा है।

राहू्ल भाई पटेल ने अपने पत्र में लिखा है कि देवी अहिल्या बाईं वार्ड क्रमांक 34 में नगरपालिक निगम चिरमिरी द्वारा लगभग 70.00 लाख रुपए की लागत से एवं सम्पूर्ण चिरमिरी में लगभग 4.50 करोड़ रुपए की लागत से पाइप लाइन का कार्य पूर्ण हुए दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है एक कार्य लगभग 20.00 लाख रुपए का सोनामनी काली मंदिर के पास पीएचई द्वारा बने हुए ओवर हेड पानी टंकी से कोड़ाकू बस्ती होते हुए आमानाला भट्टी दफाई तक पाइप लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण हो चुका है दूसरा कार्य गोदरीपारा चर्च के पास बने हुए पीएचई के पानी टंकी से लेकर चर्च के दोनों गलियों से होते हुए मोहल्लों तक पाइप लाइन सप्लाई का कार्य पूर्ण हो चुका है साथ ही वार्ड क्रमांक 33 में एसईसीएल के पानी टंकी से लेकर पुराना गोदरीपारा तक साथ ही वार्ड क्रमांक 32 में भी पाइप लाइन का कार्य निगम द्वारा पूर्ण कर लिया गया है साथ ही इसी तरह वार्ड क्रमांक 30 और 31 भी नगर निगम द्वारा पाइप लाइन का कार्य पूर्ण हुए 1 वर्ष से भी अधिक का समय बीत चुका है कुल राशि लगभग 4.50 करोड़ रुपए से पूरे चिरमिरी के अलग अलग हिस्सों में पाइप लाइन का कार्य निगम द्वारा पूर्ण कर लिया गया है।
महोदय बड़ी विडंबना की बात है आज कार्य पूर्ण हुए लगभग दो वर्ष का समय व्यतीत हो चुका है लेकिन आज दिनांक तक पानी टंकी होने के बावजूद पानी का सप्लाई प्रारंभ नहीं किया जा सका है जिससे वार्ड वासियों के मन में पाइप लाइन लगने के बाद उनके नसीब में आज भी केवल इंतजार बाकी रह गया है, अपने पत्र में राहुल भाई पटेल ने अपनी बातों को शासन के समक्ष रखते हुए आगे लिखा कि आपसे आग्रह सह निवेदन है नगरपालिक निगम और पीएचई के संयुक्त प्रयास से पूर्ण हो चुके कार्यों का प्रारंभ करवा दिया जाए जिससे कि चिरमिरी वासियों को इसका लाभ मिल सके।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed