कोरिया। दिनांक 25 सितंबर 2024 को जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा शासकीय हाई स्कूल मुरमा, शासकीय हाई स्कूल अंगा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटकोना तथा शासकीय प्राथमिक शाला चूड़ीपारा संकुल केंद्र अंगा में चल रहे त्रैमासिक परीक्षा का अवलोकन किया गया, जिसमें कक्षा पांचवी के छात्र आर्यन चक्रधारी से 21 का पहाड़ा पूछा गया जिस पर छात्र द्वारा बहुत सहज तरीके से पहाड़ा सुनाया गया, इससे प्रसन्न होकर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्रों /छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कृत किया गया, त्रैमासिक परीक्षा को लेकर बच्चों की तैयारियों का जायज़ा लेते हुए किस तरह शिक्षकों ने बच्चों पर ध्यान दिया है और बच्चों और शिक्षकों के बीच के तालमेल की परिस्थितियों का जायज़ा लेने जिला शिक्षा अधिकारी ने कई स्कूलों का दौरा किया, जिसमें परीक्षा सुचारू रूप से पाया गया, और बच्चों ने भी जिला शिक्षा अधिकारी को बताया कि शिक्षकों ने भी बच्चों पर पूरा ध्यान दिया है, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इसी तरह समय समय पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का दौरा किया जाता रहा है और शिक्षकों एवं बच्चों की समस्याओं से वो खुद उपस्थित हो कर उनके दिक्कतों का त्वरित समाधान करते आए हैं, जिससे कि जिले में शिक्षा स्तर को बढ़ाया जा सके और बच्चों को उचित शिक्षा मिल सके।
जिला शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के स्कूलों में किया दौरा, त्रैमासिक परीक्षा का अवलोकन करते हुए बच्चों के बीच नज़र आए जिला शिक्षा अधिकारी

Views: 1031
Read Time:2 Minute, 7 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर