The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

नगर निगम पार्षद वित्त विभाग के mic युवा नेता शिवांश जैन ने नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी को निगम कर्मचारियों के लंबित भुगतान एवं महापौर पार्षद निधि की बकाया राशि भुगतान के लिए ज्ञापन सौपा

Views: 1120
Spread the love
Read Time:1 Minute, 54 Second

चिरमिरी। अभी हाल ही में देश भर में दुर्गा पूजा एवं दिपावली जैसे महापर्व के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश में लोगों में उदासीनता सा मंज़र देखा गया, महापर्व में जहां लोगों में अपने परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास सा माहौल देखा जाना चाहिए वहीं नगर पालिक निगम चिरमिरी के कई नियमित कर्मचारियों के चेहरों पर त्योहार की खुशी कम और उदासीन भाव ज़्यादा देखे गए, कारण पुछे जाने पर लोगों ने बताया कि समयानुसार उनका वेतन भुगतान ना होने की वजह से वे इन त्योहारों के समय बड़े तकलीफों से गुज़रे। जिसे बड़े ही गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद शिवांश राजू जैन ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साहू जी को ज्ञापन सौंप कर नगर निगम के नियमित कर्मचारियों के वेतन भुगतान की मांग की गौरतलब है कि पिछले 4 से 5 महीना से निगम के कई नियमित कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं हुआ है।

इस बीच बड़े-बड़े त्यौहार दशहरा एवं दीपावली बगैर वेतन के फीकी रही, इसके साथ ही उन्होंने नगरीय निकायों के महापौर एवं पार्षद निधि की 1 वर्ष की बकाया राशि कभी आवंटन करने का आग्रह पत्र में किया जिससे कि वार्डो में अधूरे विकास कार्य जल्द पूरे किए जा सके।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed