रायपुर 13 नवंबर 2024। शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर है। घोटाले के आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत मिली है। दोनों आरोपियों को फिर से रायपुर जेल शिफ्ट करने का आदेश दिया गया है। दरअसल पूर्व में स्पेशल कोर्ट ने ये आदेश दिया था कि कोयला और शराब घोटाले के आरोपियों को अलग-अलग जेल में शिफ्ट किया जाये। जिसके बाद आरोपियों को अलग-अलग जेल में भेजा गया था। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आबकारी, कोयला और कस्टम मिलिंग से जुड़े आरोपियों को अलग-अलग जेलों में शिप्ट करने का अक्टूबर महीने में आदेश दिया गया था। स्पेशल कोर्ट के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दिया गया। जिसपर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष कोर्ट ने इन मामलों में जेल में बंद सभी आरोपियों को राज्य की विभिन्न जेलों में स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।यह निर्णय रायपुर जेल में इन आरोपियों के एक साथ रहने से मिली शिकायतों के आधार पर लिया गया, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि वे एक सिंडिकेट चला रहे थे और विशेष सुविधाओं का लाभ उठा रहे थे।
शराब घोटाले के आरोपियों को फिर से रायपुर जेल शिप्ट करने का कोर्ट ने दिया आदेश

Oplus_131072
Views: 743
Read Time:1 Minute, 39 Second





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार