Bilaspur Chhattisgarh
कलेक्टर अवनीश शरण ने किसानों का किया जोरदार स्वागत…धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं लिया जायजा…
बिलासपुर जिले में आज से धान खरीदी पर्व का आगाज हो गया है। कल धान बेचने के लिए टोकन कटाने वाले किसान आज सुबह से ही समितियों में धान लेकर बेचने पहुंचे। पहले ही दिन 194 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। 120 टोकन एप द्वारा और 74 टोकन समितियों द्वारा कटवाया गया है। इन किसानों से 80 समितियों में 9 हजार 122 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी।
धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कलेक्टर अवनीश शरण ने धान खरीदी अभियान का हरदीकला खरीदी केन्द्र में शुभारंभ किया। इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट की पूजा अर्चना कर किसान भुजबल यादव द्वारा लाए गए धान की तौलाई की।

कलेक्टर ने श्री यादव सहित खरीदी केन्द्र में उपस्थित अन्य किसानों का स्वागत किया।
कलेक्टर ने धान बेचने आए किसान भुजबल यादव, ओमकार प्रसाद, शिव कुमार यादव सहित अन्य किसानों से केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू किया गया टोकन तुंहर हाथ एप के जरिए टोकन कटाने की सुविधा मिली है जो बहुत उपयोगी है। लम्बी लाईन से हमें राहत मिली है। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि वे सभी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं। श्री यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वे आसानी से अपना धान बेच पा रहे हैं।
हरदीकला उपार्जन केन्द्र में धान बेचने के लिए 5 किसानों ने टोकन कटवाया था। भुजबल यादव 125 बोरो में 50 क्विंटल धान लेकर आए थें। उनका पूरा धान खरीद लिया गया। कलेक्टर ने नमी का परीक्षण करने के बाद इसकी तौलाई करवाई। हरदीकला समिति में 1166 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है।

इस समिति में बसिया, हरदीकला और कोरमी गांव के किसान अपना धान बेचने आते हैं। धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए सभी व्यवस्थाएं की गयी है। इस दौरान एसडीएम बिल्हा बजरंग वर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।





Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश