अब प्रदेश में दौडेगी BH रजिस्ट्रेशन वाली गाड़िया परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश
अब प्रदेश में दौडेगी BH रजिस्ट्रेशन वाली गाड़िया परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश, सभी के लिए अनिवार्य नही छत्तीसगढ़ में नए वाहनों के पंजीयन के संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिया है अब गाड़ियों के नंबर प्लेट पर CG के स्थान पर BH लिखा होगा….
छत्तीसगढ़ में नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पंजीयन के संबंध में सरकार ने नया आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के मुताबिक प्रदेश में अब गाड़ियों के नंबर प्लेट पर सीजी के स्थान पर बीएच लिखा होगा।
बता दे कि कैबिनेट की 31 जनवरी को हुई बैठक में राज्य में भारत (बीएच) सीरीज के वाहन पंजीयन लागू कराए जाने का निर्णय लिया गया था। भारत सरकार द्वारा लागू बीएच सीरीज के तहत दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए एक बार में दो वर्ष का टेक्स जमा कराना होगा। बीएच सीरिज नए वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से पुरानी गाड़ियों के नंबर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार