
शाहरुख खान को मिली धमकी के मामले में नया ट्विस्ट…
एक्टर शाहरुख खान को धमकी मिलने के मामले में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक व्यक्ति से पूछताछ की। युवक का नाम फैजान खान है। उसने बताया कि उसका फोन 2 नवंबर को चोरी हो गया था। इसके बारे में उसने शिकायत भी दर्ज कराई थी। बता दें, इसी फोन से शाहरुख को धमकी मिली थी। आरोपी ने अपना नाम फैजान खान बताया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बार-बार हस्तियों को मारने की धमकी, जानें कैसे होती है गिरफ्तारी, क्या सजा?
सलमान खान के बाद अब शाहरुख को भी जान से मारने की धमकी मिली है। अक्सर इस तरह हस्तियों को धमकी देने वालों का कोई उद्देश्य नहीं होता। न ही वे किसी गैंग से होते हैं। ऐसे लोग बस ट्रेंड को फॉलो करते हुए चर्चा पाना चाहते हैं। ऐसे आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रैक करती है। इसके लिए सिम कंपनियों की मदद भी ली जाती है। ऐसे मामलों में आरोपी को 2 से 7 साल की जेल हो सकती है।





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली