पोड़ी। चिरमिरी शहर के थाना पोंड़ी क्षेत्रांतर्गत एक मामला प्रकाश में आया है जहां दो नाबालिग बच्चों को मां बाप का डांटना इतना नागवार गुजरा कि माता पिता से नाराज़ नाबालिग बच्चियां सुबह करीब चार बजे घर से बिना बताए घर से निकल कर कहीं चले गए, जिसके बाद नाबालिग बच्चियों के माता पिता द्वारा आस पास काफी देर तक तलाश किया गया मगर बच्चियों का कहीं पता नहीं चला, जिसके बाद निराश हताश डरे सहमे परिजनों ने पुलिस का सहयोग लेना उचित समझा और दोपहर के करीब तीन बजे थाना पोड़ी को सूचना दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने इसकी सूचना अपने आला अधिकारियो को दी जिस पर पुलिस कप्तान ने मामले की संवेदना को समझते हुए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की, जिसके बाद समय ना गंवाते हुए थाना प्रभारी पोड़ी द्वारा तत्काल उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार अपनी टीम के साथ मिल कर दोनों नाबालिग बच्चियों की खोजबीन शुरू की गई। जिसके चंद घंटों बाद निरंतर मिल रही सूचनाओं के अनुसार दोनों नाबालिग बच्चियों को अम्बिकापुर बस स्टैंड से पोंड़ी थाना की पुलिस टीम द्वारा बरामद कर सुरक्षित उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। उपरोक्त बरामदगी टीम में पोड़ी थाना प्रभारी उप निरीक्षक ओम प्रकाश दुबे, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश पांडेय, प्रधान आरक्षक 58 अशोक एक्का, आरक्षक प्रदीप कुमार पांडेय 273 शामिल रहे।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली