Views: 511 
Read Time:1 Minute, 26 Second
- तेज रफ्तार बस ने 30 लोगों को कुचला, 7 की मौत, 23 घायल..
- ब्रेक की जगह पर ऐक्सलरेटर दबा दिया
मुंबई के कुर्ला में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां तेज रफ्तार BEST की बस ने 30 लोगों को कुचल दिया। हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड अंबेडकर नगर में हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी।हादसे में अबतक 7 की मौत हो चुकी है। 23 घायलों का इलाज चल रहा है।

इन्हें सायन और कुर्ला भाभा में भर्ती कराया गया है। BEST की इन बसों का संचालन BMC के तहत किया जाता है। अब यह खबर सामने आई है कि बस का ड्राइवर संजय मोरे सोमवार को पहली बार बस चला रहा था। वह 1 दिसंबर को ही कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवर के रूप में BEST में शामिल हुआ था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। वह देर रात से हिरासत में था। यह माना जा रहा है कि उसने ब्रेक की जगह पर ऐक्सलरेटर दबा दिया था। इसी वजह से यह दुर्घटना हुई है।





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार