दिल्ली : संसद परिसर प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की में घायल हुए BJP सांसद मुकेश राजपूत को ICU में भर्ती कराया गया है। BJP का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने मुकेश को धक्का दिया, जिससे वे BJP सांसद प्रताप सारंगी पर गिरे और दोनों चोटिल हो गए। प्रताप को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का-मुक्की हुई है।

क्या है धक्का-मुक्की, सांसद चोटिल का पूरा घटनाक्रम
- राहुल गांधी संसद के मकर द्वार से प्रवेश की कोशिश कर रहे थे
- उनके साथ मौजूद नेता अमित शाह से माफी की मांग कर रहे थे
- राहुल के मुताबिक इस दौरान BJP नेताओं ने उन्हें संसद में घुसने से रोका, उन्हें घेर लिया गया और धमकाया गया
- इस दौरान धक्का-मुक्की में बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए
- सारंगी का आरोप है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उनके ऊपर आकर गिरा
शीतकालीन सत्र के 19वें दिन संसद परिसर में अंबेडकर को लेकर BJP और INDIA ब्लॉक के सांसद आमने-सामने आ गए। विपक्षी सांसदों ने अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर अमित शाह से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत वरिष्ठ नेता नीले कपड़े में नजर आए। कांग्रेस का आरोप है कि शाह ने अंबेडकर का अपमान किया है।







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर