पटना 9 दिसंबर 2024 : बिहार के जाने-माने कोचिंग टीचर और यूट्यूबर Khan Sir हॉस्पिटल में भर्ती हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। बता दें कि खान सर की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें 7 दिसंबर 2024 को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच खान सर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अस्पताल में भर्ती खान सर बार-बार बेड से उठ रहे और लगातार वोमिटिंग कर रहे हैं।
हम संतोष पागल ना हईं
वोमिटिंग की वीडियो के अलावा खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खान सर वीडियो में कह रहे हैं कि हम संतोष पागल ना हईं। दरअसल, बीपीएसपी नॉर्मलाइजेशन को लेकर खान सर कह रहे हैं ‘BPSC के चाहे जब परीक्षा लेवे के बा लेलs हम भागल ना हईं लेकिन नॉर्मलाइजेशन के बात मत करिहs हम संतोष पागल ना हईं।’ खान सर का असली नाम फैजल खान है। बिहार के लाखों छात्रों के लिए एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह अपनी ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लासेस के लिए मशहूर हैं। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। बीपीएससी परीक्षा में बदलाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में वह धरना स्थल पर पहुंचे थे। हालांकि, पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने जल्द ही इस खबर को झूठा बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि खान सर को न तो हिरासत में लिया गया है और न ही गिरफ्तार किया गया है। वह प्रदर्शनकारियों से मिलने के बाद गर्दनीबाग थाने गए थे। वहां से उन्हें पुलिस की गाड़ी में उनके निजी वाहन तक छोड़ा गया था। लोगों ने उन्हें पुलिस के साथ देखकर गलतफहमी पाल ली।
Mohammad Rajjab Bilaspur 9755114786






Average Rating
More Stories
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
Bilaspur : धान और चावल की रीसाइक्लिंग बर्दाश्त नहीं होगी: कलेक्टर संजय अग्रवाल, राइस मिलर्स को सख्त निर्देश