The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News हिदायत के बाद भी अवैध गतिविधियों में सामिल 5 महिला शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के पास मिली पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..

Views: 684
Spread the love
Read Time:2 Minute, 7 Second
  • शिकायत पर महिला थाने की पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
  • पहले भी समझाइश देकर छोड़ा था, दोबारा मिलने पर की सख्ती ।
  • देह व्यापार में लिप्त पांच महिलाएं पकड़ी गईं

बिलासपुर The YWN News : शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्होर गार्डन के पास देह व्यापार में संलिप्त महिलाओं ने अपना ठिकाना बना लिया था। इसकी लगातार पुलिस को शिकायतें मिल रही थी। सोमवार की सुबह महिला थाने की टीम ने तीनों जगह पर पहुंचकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

Bilaspur News : महिलाओं के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के आसपास अवैध गतिविधियों में लिप्त महिलाओं के सक्रिय रहने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

पूर्व में भी महिलाओं को थाने लाकर कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रहने हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी महिलाओं की हरकत में कोई सुधार नहीं आया। सोमवार की सुबह पुलिस की टीम ने शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के पास दबिश देकर पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। The YWN News

हिदायत के बाद भी अवैध गतिविधियों में सामिल 5 महिला शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन के पास मिली पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed