The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Breaking News छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के लिए आरक्षण प्रक्रिया स्थगित…सभी जिलों के कलेक्टरों को भेजा गया

Views: 2106
Spread the love
Read Time:1 Minute, 22 Second
  • आरक्षण प्रक्रिया को रोकने का निर्णय..?
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के लिए आरक्षण प्रक्रिया स्थगित…

रायपुर The YWN News : छत्तीसगढ़ सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2024-25 के लिए आरक्षण की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है. विभाग ने यह निर्णय अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए लिया है. यह आदेश संयुक्त सचिव तारन प्रकाश सिन्हा ने जारी किया है.

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आरक्षण प्रक्रिया को रोकने का निर्णय 11 दिसंबर 2024 को जारी दो पत्रों (क्रमांक 5644 और 5646) के संदर्भ में लिया गया है. आदेश के मुताबिक, अब आगे की प्रक्रिया के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। यह आदेश पंचायत संचालनालय के संचालक और राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को भेजा गया है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed