बिलासपुर 8 जनवरी 2024। विभागों के बने नियमों को ठेंगा दिखाना शिक्षकों की फितरत बन गयी है। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर में आया है, जहां एक शिक्षिका बिना अनुमति ही विदेश टूर पर चली गयी है। अब इस मामले में विभाग के कामकाज पर सवाल उठने लगे हैं। इधर अधिकारियों ने शिक्षिका के विदेश टूर पर जाने की बातों पर अनभिज्ञता जतायी है। जानकारी के मुताबिक शिक्षिका निशा तिवारी 22 दिन छुट्टी पर है। जानकारी के मुताबिक पहले उन्होंने विदेश टूर की अनुमति के लिए डीईओ कार्यालय में आवेदन किया था, लेकिन पूरी जानकारी के साथ उन्हें आवेदन करने के लिए कहा गया, जिसके बाद उन्होंने अप्लाई नहीं किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षिका ने खुद अपने कई करीबियों को अपने विदेश में मौजूदगी की फोटो शेयर की है, जिसके बाद ये खुलासा हुआ है कि वो बिना अनुमति के ही विदेश चली गयी है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा पं. रामदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य निशा तिवारी के विदेश जाने को लेकर विभाग ने भी अनभिज्ञता जतायी है। हालांकि डीईओ कार्यालय में उन्होंने 20 नवंबर 2024 आवेदन कर 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक दुबई जाने के लिए अनुमति मांगी थी।
जिसके बाद डीईओ ने 28 नवंबर को इस पत्र के जवाब में विदेश जाने के लिए शासन द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में पूरी जानकारी तैयार कर आवेदन प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन इसका जवाब दिए बगैर वे विदेश चली गई। उन्होंने 22 दिन के अर्जित अवकाश के लिए आवेदन दिया। अर्जित अवकाश के आवेदन में बेटी की शादी में जाने की जानकारी दी गई है। वो बिना अनुमति कैसे विदेश चली गयी, इसे लेकर तरह तरह की चर्चा है। इधर, अधिकारी अपनी तरफ से पूरे मामले में पल्ला झाड़ रहे हैं। डीईओ ने भी बिना अनुमति विदेश जाने को लेकर जानकारी से इंकार किया है। हालांकि ये जरूर मालूम हुआ है कि पहले आवेदन उन्होंने विदेश टूर के लिए जरूर किया था, लेकिन वो अप्लीकेशन उनका रिजेक्ट हो गया था। बाद में ना तो उन्होंने अप्लाई की और ना ही विभाग ने उन्हें कोई अनुमति दी।
बिलासपुर सरकंडा पं.रामदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्य निशा तिवारी ने किया था आवेदन विदेश टूर के लिए लेकिन अप्लीकेशन रिजेक्ट होने पर भी चली गई विदेश टूर पर

Views: 1044
Read Time:3 Minute, 6 Second





Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश