The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

शांतिपुर के दो आरोपी अजय भारद्वाज एवं राजेश मनहर को 80 पाव अवैध देशी शराब के साथ कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार एक्टिवा बाईक जप्त

Views: 2269
Spread the love
Read Time:1 Minute, 55 Second

बिलासपुर कोटा शराब का अवैध परिवहन करते आरोपियों को कोटा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार *

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के द्वारा सभी अपराधों मे त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में दिनांक 25.01.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की दो व्यक्ति नीला रंग की स्कूटी में शराब रखकर जा रहे है जिस पर मुखबिर की सूचना पर गवाहों के साथ कोटा पुलिस के द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपीगण 01.अजय भारद्वाज पिता रामकलेश उम्र 25 वर्ष 02. राजेश मनहर पिता परमानंद मनहर उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम शांतिपुर घुमा थाना तखतपुर के कब्जे से स्कूटी क्रमांक CG 10 BF 1033 के डिग्गी में रखे 80 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 14.400लीटर कीमती 7200 रुपए को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्यवाही में उप निरीक्षक राज सिंह , प्रधान आरक्षक सनत पटेल आरक्षक 1216 महादेव कुजूर, आरक्षक 1256 नंद कुमार यादव एवम अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान है।

रज्जब खान ( संवाददाता बिलासपुर )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed