क्या यही है स्मार्ट सिटी बिलासपुर? जहां ओवरफ्लो का पानी पीने को मजबूर हैं लोग!
बिलासपुर : शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। वार्ड क्रमांक 52 की इस वीडियो में दिख रही महिला और उनके जैसे कई अन्य लोग छत से गिरने वाले ओवरफ्लो के पानी को भरकर पीने के लिए मजबूर हैं।
यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं है, बल्कि पूरे मोहल्ले की यही स्थिति है। जब सरकार और प्रशासन साफ पानी जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहा है, तो स्मार्ट सिटी का सपना केवल एक दिखावा बनकर रह जाता है।
यह वीडियो उन सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खोखले दावों पर करारा तमाचा है, जो स्मार्ट सिटी का नाम लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। आखिर कब तक लोग ऐसी बदहाल परिस्थितियों में जीवन यापन करते रहेंगे? क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देगा?
अब देखने वालीबत होगी खबर प्रकाशित करने के बाद कुंभकर्णी नींद में सोए बिलासपुर के किसी जनप्रतिनिधि या जिम्मेदार अधिकारी की नींद खुल जाती है कि यूं ही मजबूरी में ओवरफ्लो के पानी को उपयोग कर जीवन यापन करते रहेंगे यहां के रहवासी…
देखें यह चौंकाने वाला वीडियो और अपनी राय कमेंट में जरूर दें!
#SmartCityBilaspur #BilaspurNews #WaterCrisis #GovernmentFailure






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली